गायत्री विद्यापीठ के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने लिया गायत्री परिवार प्रमुख डा.प्रणव पण्डया और शैलदीदी से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 मई। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने वाले गायत्री विद्यापीठ के 12वीं व 10वीं के विद्यार्थियों के टॉपरों नेे अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख एवं गायत्री विद्यापीठ के अभिभावक डा.प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए डा.पण्ड्या ने कहा कि गायत्री विद्यापीठ का शैक्षणिक स्तर साल दर साल उंचा उठ रहा है और विद्यापीठ विद्यार्थियों को उचित वातावरण देने के लिए संकल्पित है। विद्यापीठ के समस्त शिक्षक विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित होकर मनोयोग से कार्य करते हैं।

शैलदीदी ने कहा कि कड़ी मेहनत कभी भी निष्फल नहीं होती। मेहनत समय के साथ अपना परिणाम अवश्य देती है। इसलिए सदैव कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। उन्हांेने महापुरुषों, संतों की कहानी से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा आदि शिक्षकों ने भी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी।