देवभूमि भैरव सेना संगठन ने किया खिचड़ी प्रसाद वितरित

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 15 जनवरी। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में देवभूमि भैरव सेना संगठन की और से शहर अध्यक्ष राजेश चैहान उर्फ बख्शी चैहान के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित पुल जटवाड़ा पर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सनातन धर्म में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि पर्वो के माध्यम से सनातन धर्म की महत्वता का पता चलता है।

पर्व जीवन में आयी एकरसता को तोड़ते हैं उत्साह का ऊर्जा संचार करते हैं। इस अवसर पर पंडित ज्ञानदेव, सौरभ चौहान, अरविंद चौहान, विजेंद्र पवार, श्याम सुंदर शर्मा, अनुज कौशिक, अनुराग गुप्ता, पारस चौहान, विवेक चौहान, अमरीश गोयल, समेकित जैन, विक्की चौहान, पंकज चौहान, मुकेश गुप्ता, संजय मेहरा, मांशनु चौहान, चंदू चैहान, सरस चौहान, अनन्या चौहान, पावनी पाहवा आदि शामिल रहे।