विकास कार्य कराए जाने पर देवनगर विकास समिति ने किया पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का अभिनंदन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


समय से पूरे किए जाएंगे सभी विकास कार्य-राजीव शर्मा
प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं मुख्यमंत्री धामी-स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार, 16 जून। शिवालिकनगर नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने पर देव नगर विकास समिति द्वारा पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में कराए गए नाली व सड़कों के निर्माण तथा हाई मास्ट लाईट आदि कार्यो का पालिका अध्यक्ष ने लोकार्पण भी किया। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी यतीश्वरानंद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने लूटपाट करने आए बदमाश को दबोचने वाले शिवालिक नगर के व्यापारी प्रदीप कुमार को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि शिवालिक नगर क्षेत्र में आते ही जो साफ सफाई व सुंदर वातावरण देखने को मिलता है उसे पता चलता है कि नगरपालिका क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का क्षेत्र के प्रति समर्पण, कार्यशैली व जनता का आशीर्वाद बड़े-बड़े कार्य करने के लिए उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है। स्वामी ने कहा प्रदेश के ऊर्जावान, युवा व कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।ं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सड़कें बनने व हाई मास्क लाइट लगने से निश्चित ही क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात में जलभराव से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जो भी विकास कार्य होने हैं उन्हें प्रदेश सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई दर्जन सड़कों व नालियों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। व्यापक स्तर पर सभी नालों व नालियों की सफाई करायी जा रही है। विकास कार्यो को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। एक वर्ष में क्षेत्र की सभी सड़कों, नालियों व पुलिया निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हाई मास्क लाईट व पथ प्रकाश की व्यवस्था कर पूरे क्षेत्र को रोशन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल चैधरी व मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने किया। इस अवसर पर देव नगर विकास समिति के जयपाल, दीपक चौहान, रंजीता झां, पवन चौहान, अनुराधा बोध, अभिलाषा, आशा नेगी, ओम सिंह, संतोष गुप्ता, सुखबीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, सभासद पंकज चौहान, पवन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, मंडल मंत्री सोनिया अरोड़ा, अवधेश राय, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, अरुण पंडित, अजय अरोड़ा, अर्जुन चौहान, सुधांशु राय, रितेश गौड, गजेंद्र सिंह, पंडित मंत्री प्रसाद, पंडित आशीष उनियाल, अशोक शर्मा, दीपक नौटियाल, मन्मथ भाटिया, सोनू सैनी, अमित शर्मा, सुजान सिंह बिष्ट, नीरज चौधरी, महेंद्र सिंह धाकड़, करण पाल, विकास गुर्जर, देवेंद्र चौधरी, डीके सक्सेना, विजय, संजय श्री टोंक, संतोष गुप्ता, अतीश मिश्रा, राधा कृष्ण, पंडित शुक्ला, प्रमोद कुशवाहा, तेजपाल नेगी, श्रीकांत जान, देवेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार, धनाराम, सुनील चौधरी, सुनील कुमार, शंभू बैठा आदि क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *