प्रयागराज महाकुंभ से लौटे स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती से भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 फरवरी। प्रयागराज महाकुंभ से वापस हरिद्वार लौटे महामंडलेश्वर बाल संत स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज का उनके कनखल सन्यास मार्ग स्थित आवास पर भक्तों ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कुंभ की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या पर सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता पर प्रकाश डालते हुए स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने युवाओं से सनातन और वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नरेश शर्मा ने कहा की गुरु के चरणों में ही सच्ची भक्ति होती है। गुरुजनों के आशीर्वाद से ही मानव जीवन और समाज का कल्याण होता है।

इस अवसर पर नरेश शर्मा, अनिल सती, ममता सिंह, संजू नारंग, खालिद हसन, रविन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार ने माल्यार्पण कर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया।