धर्मनगरी में बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करने की फिराक में लगे हैं भूमाफिया-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 17 दिसम्बर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने प्रैस को जारी ब्यान में कहा कि पंचपुरी में भूमाफियाओं का गिरोह सक्रिय है। जो बेशकीमती जमीनों को कब्जाने का काम कर रहा है। खेवट के सहारे अवैध रूप से जमीनें कब्जाने का खेल जारी है। भूमाफियाओं का गु्रप पिछले कुछ समय से हरिद्वार व ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से जमीनें कब्जाने का काम कर रहा है।

भूमाफियाओं का सम्बन्ध रसूखदार लोगों से होने के चलते स्थानीय लोग भूमाफियाओं के खिलाफ कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। जिसके चलते भूमाफियाओं के हौसले बुलन्द हो रहे हैं। सुनील अरोड़ा ने कहा कि आर्यनगर चैक, नंदपुरी, प्रेमनगर आश्रम के निकट सहित समस्त जगहों पर भूमाफिया गिद्ध की दृष्टि डालकर अवैध रूप से कब्जे का षड़यंत्र रच रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों को भूमाफियाओं की सक्रियता पर शिकायतें भी की जा रही हैं।

लेकिन भूमाफिया राजनैतिक पकड़ के साथ-साथ शासन प्रशासन में भी अपनी अच्छी पहचान बनाये हुए हैं। सुनील अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं का तालमेल तहसील के कुछ कर्मचारी अधिकारियों से भी है। जिसके चलते शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि डीआईजी अशोक कुमार द्वारा अवैध कब्जों को लेकर पुलिस को दिशा निर्देश भी दिये गये हैं।

अब देखना है कि भूमाफियाओं पर पुलिस किस प्रकार का शिकंजा कसने में कामयाब होती है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि राजनैतिक पकड़ रखने वाले भूमाफियाओं के सम्बन्ध रसूखदार लोगों से होने के कारण भूमाफियाओं के खिलाफ स्थानीय लोग अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से लगातार भूमाफियाओं की सक्रियता की शिकायत की जा रही है। सुनील अरोड़ा ने मांग की कि शासन प्रशासन को भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति के तहत काम करना चाहिए। जिससे लोगों की बेशकीमती जमीनों को बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *