घरों का कूड़ा नहीं उठ रहा प्रतिदिन-गुलबहार खान 

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार 18 नवम्बर। उपनगरी ज्वालापुर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा रही है। सड़कों पर कूड़ा करकट फैला रहता है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। नगर निगम द्वारा संचालित डोर टू डोर कूड़ा लाने ले जाने की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कुछ वार्डो में के0आर0एल0 कम्पनी के द्वारा लगाये गये कर्मचारी सही समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।

घरों का कूड़ा समय पर नहीं उठ रहा है। गृहणियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डोर टू डोर कूड़ा ले जाने की व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। नालियों का कूड़ा भी सड़कों पर फैला रहता है। संक्रामक रोग फैलने की संभावनायें वार्डो में बनी हुई है। कांग्रेसी नेता गुलबहार खान ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा ले जाने की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाये। लोग पैसा सही समय पर देते हैं। लेकिन सुविधायें नहीं मिल पा रही है। गली मौहल्लों में गंदगी पसरी हुई है।

घरों का कूड़ा समय से नहीं ले जाया जा रहा है। जिन कारणों से वार्डवासी काफी परेशान है। गुलबहार खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि के0आर0एल0 कम्पनी के अधिकारी डोर टू डोर कूड़ा ले जाने की व्यवस्था को दुरूस्त करें वरना इन अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा। कांग्रेसी नेता छम्मन पीर जी ने केआरएल कम्पनी के अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि घरों का कूड़ा रोजमर्रा एकत्र होता है।

लेकिन कम्पनी द्वारा तैनात कर्मचारी प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठाते हैं जिन कारणों से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। घरों में कूड़ा एकत्र हो जाता है। व्यवस्था में सुधार किया जाये अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिये। वार्डो वासियों की सुविधाओं के लिए नगर निगम द्वारा के0आर0एल0 कम्पनी को लगाया गया है। लेकिन अधिकारी अपने कार्यो के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *