विडियो:-डायमंड स्पोर्ट्स क्लब बना युवाओं का नया स्पोर्ट्स हब, मदन कौशिक ने किया उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार/बहादराबाद। एक्कड़ रोड, डांडी चौक के निकट  डायमंड स्पोर्ट्स क्लब का भव्य शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रिबन काटकर क्लब का उद्घाटन किया। क्लब का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को फेसबुक, इंस्टाग्राम रील्स जैसे सोशल मीडिया की लत से दूर कर खेल और मनोरंजन की ओर मोड़ना है।

पूरे परिवार के लिए सुविधाएं 

स्पोर्ट्स क्लब में पूरे परिवार के लिए खेल और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। तैराकी के शौकीनों के लिए स्विमिंग पूल और क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए हरा-भरा मैदान उपलब्ध कराया गया है। क्लब के आसपास का वातावरण भी खुला और हरा-भरा है।

प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

क्लब संचालकों फुरकान अंसारी और अब्दुल रहमान का कहना है कि यहां स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवा, बच्चे और परिवार यहां क्रिकेट, स्विमिंग और अन्य खेलों का आनंद ले सकेंगे।

मंत्री बोले: भागदौड़ भरी जिंदगी से मिलेगी राहत

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायमंड स्पोर्ट्स क्लब लोगों को राहत देगा। यहां आकर परिवार एक साथ समय बिता सकेंगे और स्वस्थ गतिविधियों से जुड़ सकेंगे।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी  

इस मौके पर हाजी इरफान अंसारी और पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने क्लब के संचालक फुरकान अंसारी और अब्दुल रहमान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र के निवासियों को अब भरपूर मनोरंजन के साथ खेल का आनंद भी मिलेगा।
पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और राहत अंसारी ने कहा कि इंस्टाग्राम, फेसबुक रील्स पर व्यस्त रहने वाले परिवार क्लब में आकर रोमांचित अनुभव प्राप्त करेंगे। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 
इस अवसर पर राजकुमार, हाजी रियाज अंसारी, फैज आलम, माशूक अंसारी, मंसूर अंसारी, हारून,सैय्यद सुहेल, सैय्यद बुरहान अली, सुब्हान अली,  सैय्यद गजाली , शाहिद पीरजी, अमजद पीरजी, मुस्तकीम, अफजाल अंसारी समेत कई  लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply