जिलाधिकरी ने दिए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार,27 अक्तूबर। सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में 84 शिकायतकर्ताओं ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं दर्ज करायी। जिसमें 33 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजपाल निवासी ग्राम मुड़लाना ने ग्राम हरजोली जट स्थित अपनी कृषि भूमि की पैमाईश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। महेंद्र पुत्र बुधन निवासी ग्राम बेडपुर में हरिजन आबादी की भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित किया जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी। रोहित कुमार ग्राम कोटा मुरादनगर ने ग्राम पंचायत हजारा ग्रंट में हुए सभी विकास कार्य मानकों के विपरीत होने की वजह से क्षतिग्रस्त होने संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। अमित कुमार निवासी रोहलकी ने पुरनपुर एवं रानीपुर झाल पर भूमाफियों द्वारा सरकारी जमीन को कब्जाने को लेकर शिकायत की।

डा.हिमांशु द्विवेदी ने शंकर आश्रम के निकट एवं आर्य नगर चौक से रेलवे फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर कई जगह फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रधान मुजम्मिल अली ने ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर मुस्तहकम में चक्ररोड एवं सरकारी नाली खुलवाने को लेकर शिकायती पत्र दिया। सुरेंद्र पुत्र दिलेराम ने ग्राम भोरी गोविंदपुर मार्ग पर सुरेंद्र के खेत, कब्रिस्तान एवं ग्राम समाज की जमीन के पास बंद पड़ी पुलिया खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। महिपाल सिंह ने ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियों द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

अरविंद कुमार ने ग्राम रोहालकी किशनपुर ब्लॉक बहादराबाद में भूमाफियों द्वारा सरकारी रास्ते पर किए गए कब्जे को लेकर शिकायत की। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है। उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं स्थिलता नहीं होनी चाहिए, स्थिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *