विडियो:-दर्जनों ने ली यूकेडी की सदस्यता

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


काॅरिडोर के नाम पर स्थानीय लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा-सरिता पुरोहित
उक्रांद की नीतियों से जुड़ रही है मातृशक्ति एवं युवा-गोकुल रावत

हरिद्वार, 19 अक्तूबर। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर की बैठक भूपतवाला स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठका संचालन महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने किया। बैठक के दौरान महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति केंद्रीय उपाध्यक्षा सरिता पुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नही दे पा रही है। राज्य में बेरोजगार घूम रहे हैं। लगातार मंहगाई बढ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो को कोई राहत नही मिल रही है।

सरिता पुरोहित ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के नाम पर सरकार स्थानीय व्यापारियों को परेशान करना चाहती है। लेकिन व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का षड़यंत्र नही होने दिया जायेगा। किसी भी रूप में हरिद्वार के व्यापारियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोरा ने कहा की हरिद्वार लोकसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने तैयारी शुरू कर दी है। बूथ लेवल पर टीम का गठन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में यूकेडी उत्तराखंड के मुद्दों को प्रमुखता जनता के बीच रखेगा। सुमित अरोरा ने कहा कि कॉरिडोर योजना लागू करने से पहले व्यापारियों की मांगो पर ध्यान देने की आवश्यता है।

इस योजना से व्यापारी, होटल व्यवसायी भयभीत हैं। शासन प्रशासन को व्यापारियों के हित में योजना लागू करनी चाहिए व्यापारियों का अहित ना हो कहा कि उक्रांद व्यापारियों व् स्थानीय लोगो के साथ हरिद्वार बचाने के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी ने विकास के नाम पर विनाश का काम किया है

इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी में युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहा है हम हरिद्वार की जनता से मांग कि उत्तराखंड क्रांति दल का समर्थन करें पार्टी हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। पार्टी की रिति नितियों का प्रचार प्रसार लगातार किया जायेगा।
गोकुल सिंह रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमालता जोशी, महानगर उपाध्यक्ष राकेश चैहान, सुरेन्दर कुमार, लोकेश चैधरी महामंत्री, देव माहेश्वरी संगठन मंत्री, सोनू सक्सेना, मीडिया प्रभारी विनेश उनियाल, पुष्पा उपाध्यय, सह सचिव संदीप अग्रवाल ,हरकी पौड़ी वार्ड अध्यक्ष प्रेम गिरी को मनोनीत किया। इस दौरान दर्जनों लोगो ने भाजपा कांग्रेस छोड़कर उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालो में वरिष्ठ व्यापारी नेता चंदशेखर गोस्वामी, यशोदा यादव, चारु शर्मा, रीना अग्रवाल, साक्षी शर्मा, उर्मिला, सुरेन्दर कुमार, लोकेश शर्मा, प्रेम गिरी, प्रदीप भट्ट, आदित्य रावत, गौतम, सागर पुरोहित शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, सेवक सिंह राणा, रविंद्र वशिष्ठ, बृजवीर चैधरी, जसवंत सिंह बिष्ट, राहुल, विजय, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *