जिला प्रेस क्लब रजि.ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है दीपावाली-महंत निर्मल दास
हरिद्वार, 8 नवम्बर। जिला प्रेस क्लब रजि. की और से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में संत महापुरूष व गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य पत्रकार वीरेंद्र चढ्ढा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी और उनके परिवार की हरसंभव मदद करने का निर्णय लिया गया।

इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावाली की शुभकामनाएं दी। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा गौधाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि दीपावली सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। भगवान श्रीराम के लंका विजय कर वनवास से वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर भगवान श्रीराम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण व प्रभु श्रीराम के अन्नय भक्त महावीर हनुमान का स्वागत कर दीपोत्सव मनाया था। तभी से दीपावली मनाने की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि रोशनी का यह पर्व अंतःकरण में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश करने का संदेश भी देता है।

समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने कहा कि दीपावली खुशीयों का पर्व है। दूसरों के साथ मिलकर पर्व मनाने से खुशीयां दोगुनी हो जाती है। इसलिए दीपावली के इस पर्व पर समाज के कमजोर वर्ग को भी अपनी खुशीयों में शामिल करें। जिला प्रेस क्लब रजि.के अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में मनाया जाने वाला प्रत्येक पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। इसलिए दीपावली मनाते हुए ईको फ्रेंडली पटाखों का ही उपयोग करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि दीपों व रोशनी के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और नशे आदि से दूर रहकर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, कमल अग्रवाल, मनोज ठाकुर, राकेश वर्मा, केशव चैहान, नीरज छाछर, अमित वालिया, रक्षित वालिया, नितिन वालिया, रूद्र वालिया, नौशाद अली, अभिषेक चैहान, मुनव्वर कुरैशी, गणेश भट्ट, नितिन शर्मा, मुमताज आलम खान, संजय बंसल, रितेश तिवारी, अशोक पांडे, दिव्यांश शर्मा, शुभम सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *