दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 28 अक्टूबर। स्पर्श गंगा कार्यालय में स्पर्श गंगा परिवार की ओर से दिव्यांगों की मदद के लिए समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर भी वितरित की गयी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए रीता चमोली ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। दिव्यांग जनों ने कई अहम मुकाम हासिल कर समाज को प्रेरणा देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति की बदौलत कई दिव्यांग प्रशासनिक सेवा, सामाजिक सेवा व सहित तमाम क्षेत्रों में उच्च पदों को सुशोभित कर रहे हैं। प्यार व विश्वास जताने पर दिव्यांग बच्चे भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मनु रावत ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी समाज का अहम अंग है। दिव्यांग बच्चों की सेवा करना ईश्वर पूजा के समान है।

दिव्यांग बच्चों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। आवश्यकता उनके प्रति विश्वास जताते हुए प्रतिभा को बाहर लाने की है। गोष्ठी में मनप्रीत, रेणु शर्मा, अंशु, शीतल, रजनीश, रूबी ने विचार रखते हुए सभी को दिव्यांग बच्चों की सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *