डीजीपी को भेंट की ‘हां मै विवादित हूं‘ पुस्तक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 29 जून। अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘हां मैं विवादित हू‘ं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को भेंट की। पुलिस मुख्यालय देहरादून में डीजीपी से मुलाकात करने पहुंचे एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव ने उन्हें पुस्तक भेंट की। डीजीपी अशोक कुमार ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ‘हां मै विवादित हूं‘ पुस्तक बहुत अच्छी तरह से तैयार की गयी है। इसमें देश के ऐसे कानूनों की चर्चा की गयी है। जो किसी ना किसी तरह विवादित रहे हैं।

पुस्तक में ऐसे कानूनों की जानकारी भी दी गयी है। जिनका कई बार दुरूपयोग होने का अंदेशा रहता है। अधिवक्ता अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पुस्तक से संबंधित कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। पुस्तक लोगों को जागरूक करने में सफल होगी। ऐसा उन्हें विश्वास है। युवा पीढ़ी को पुस्तक पढ़ने में रूचि लेनी चाहिए। पुस्तक ज्ञानार्जन का सबसे सशक्त माध्यम है। ज्ञान अर्जित करने में पुस्तकों के महत्व को कभी कम नहीं माना जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *