डीएम व एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का भ्रमण, कांवड़ियों को बांटे फल, बिस्कुट

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 16 जुलाई। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में जुटे डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने भारी बारिश के बीच नगर क्षेत्र व कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया और अलकनंदा तिराहे सहित विभिन्न डयूटी प्वाइंट पर तैनात जवानों से यात्रा का हाल जाना। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों को फल और पेयजल का वितरण भी किया। सवेरे से ही हो रही बारिश के बीच डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल अधीनस्थों के साथ नगर क्षेत्र एवं कांवड़ यात्रा मार्ग के भ्रमण पर पहुंचे।
इस दौरान एसएसपी ने बरसात में ड्यूटी कर रहे जवानों से बरसाती, छाते इत्यादि की उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ ही कांवड़ यात्रा के सकारात्मक पक्ष एवं पेश आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी। डीएम व एसएसपी ने अलकनंदा तिराहा कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ यात्रियों को फल, पानी, शीतल पेय, बिस्किट एवं ग्लूकोज आदि वितरित कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।