विडियो:-चुनाव में धर्म का इस्तेमाल करने वाले दलों को समर्थन ना दें-जेपी नड्डा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अप्रैल। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने शुक्रवार को जूना अखाड़ा स्थित मायादेवी मंदिर और भैरों मंदिर में पूजा अर्चना की और यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जूना अखाड़े में आयोजित संत सम्मेलन में भी भाग लिया। संतो ने जेपी नड्डा को आशीर्वाद देते हुए भाजपा का साथ देने का आश्वासन भी दिया। संतों ने नड्डा को त्रिशूल और गदा भी भेंट की। इस दौरान जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव में धर्म का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे दलों को समर्थन नहीं देना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों को न तो जनेऊ पहनना आता है और न ही आरती करनी आती है। लेकिन चुनाव के समय में धर्म का उपयोग करना जरूर आता है। ऐसे लोगों को चुनाव में साधु संतो का आशीर्वाद नहीं मिलना चाहिए। इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव के समय सनातनी ताकतों को कलंकित करने का काम करते हैं और कुछ राजनीतिक दल चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे राजनीतिक दलों को भी साधु संतो का समर्थन नहीं मिलना चाहिए।

जूना अखाड़े के श्रीमहंत हरिगिरी, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, श्रीमहंत प्रेम गिरी ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संतों की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म संस्कृति को पूरे विश्व में बढ़ावा दे रहे हैं।

इस दौरान जूना पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेशानंद गिरी, जूना अखाड़े के श्रीमहंत हरिगिरी, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, बबा हठयोगी, महामंडलेश्वर गर्व गिरी, श्रीमहंत महेश पुरी, महंत प्रबोधानंद गिरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी ललितानंद गिरी, महंत दर्शन भारती, महंत प्रेम गिरी, महंत नारायण गिरी, महंत देवानंद सरस्वती, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत गोविंददास, महंत हरिवल्लभ दास शास्त्री, स्वामी वेदांतानंद, महंत राघवेंद्र दास, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी राम मुनि, सहित बड़ी संख्या में संत महंत और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इसके बाद जेपी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रोड़ शो निकाला। आर्यनगर से ऋषिकुल मैदान तक निकाले गए रोड़ शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया
। रोड़ शो के उपरांत नड्डा ने ऋषिकुल मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रोड़ शो में जेपी नडडा के साथ हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व मुख्य मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, शिवालिक नगर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, डा.विशाल गर्ग, विकास तिवारी, सुनील सेठी, संजय चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *