विडियो:-पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में डोसनी निवासी रकीब गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 मई। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बठिंडा आर्मी कैंप में दर्जी का काम करने वाले लकसर क्षेत्र के डोसनी निवासी रकीब की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार पुलिस भी सतर्क हो गयी है। बताया जा रहा है कि रकीब पिछले पांच वर्षों से बठिंडा में सेना के कैंट एरिया में दर्ज़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से जुड़ गया और आर्मी की संवेदनशील जानकारी बाहर भेजने लगा। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रकीब के परिवार के अन्य सदस्य भी विभिन्न शहरों में सिलाई का कार्य करते हैं।

पुलिस ने लक्सर स्थित उसके घर पर दबिश दी और रकीब के रिश्तेदारों से पूछताछ की है। एसएसपी ने कहा कि जांच एजेंसियों को यदि रकीब के संबंध में कुछ और संदिग्ध सुराग मिलते हैं, तो हरिद्वार पुलिस उन्हें पूरा सहयोग देगी।