डबल इंजन सरकार के बीच पिस रहे बेरोजगार

Haridwar News
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 28 मार्च। किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव उमेश कुमार ने कहा है कि भाजपा सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। राज्य की जनता के हित के लिए भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। उमेश कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता दोनों इंजनों के बीच बेरोजगारी व महंगाई की चक्की में पिस रही है। लेकिन भाजपा को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदल कर भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी बेरोजगारी और महंगाई पर ध्यान नहीं दिया और नए मुख्यमंत्री महिलाओं व गरीबों का अपमान करने में लगे हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाए पूंजीपतियों के हित पूरे करने में लगी है। उमेश कुमार ने कहा कि राज्य ये युवाओं का पलायन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के चलते किए गए लाॅकडाउन में देश भर से लौटे प्रवासियों को रोजगार देने के सरकार ने बड़े बड़े वायदे किए थे। लेकिन सभी घोषणाएं कोरी साबित हुई। आगमी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब चुकता करने को तैयार बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *