भूमानंद अस्पताल के चिकित्सक डा.गौरव गुप्ता ने किया किडनी का सफल ऑपरेशन

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 29 मई। श्री स्वामी भूमानंद हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डा.गौरव गुप्ता ने दूरबीन द्वारा मरीज की खराब किडनी निकालने का सफल ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया है। डा.गौरव गुप्ता ने बताया कि 50 वर्षीया दीपा मेहरा पेट के दाहिने हिस्से में दर्द की शिकायत लेकर हाॅस्पिटल आयी थी। मरीज को भर्ती करने के बाद उनकी जांच की गयी तो पता चला कि दाहिनी किडनी खराब हो चुकी है और उसमे बड़ी पथरी भी है। सीटी स्कैन करने पर सामने आया कि किडनी में मवाद जमा हो गया है। जिसकी वहज से पेशाब बनना भी बंद हो गया है।

डा.गुप्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति में बड़ा चीरा देना पड़ता है और मरीज को स्वस्थ होने में भी काफी समय भी लग जाता है। इसको देखते हुए मरीज का दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया गया। जिसमें मात्र 5 सेंटीमीटर का चीरा लगाकर किडनी को पत्थर सहित निकाल दिया गया। मरीज को 2 दिन के भीतर ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। मरीज दीपा मेहरा ने अस्पताल और डा.गुप्ता का आभार व्यक्त किया कि समय से इलाज मिलने की वजह से उन्हें असहनीय दर्द से निजात मिल सकी।