डा.केपीएस चौहान बने इ.एच.मेडिसिन नई दिल्ली के चेयरमैन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 जून। डा.केपीएस चौहान को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इ.एच मेडिसिन नई दिल्ली का चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर इएमए के केन्द्रीय कार्यालय आर्य नगर ज्वालापुर में डा.केपीएस चौहान का चिकित्सकों ने स्वागत किया।

इएमए के राष्ट्रीय महासचिव डा.एन.एस. टाकुली, प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान, हरिद्वार जिला अध्यक्ष डा.सुनील कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री देहरादून डा.एम.एस. कश्यप, हरिद्वार जिला महामंत्री डा.आदेश शर्मा, डा.भूरे खान, डा.एपी अग्रवाल, डा.बी.बी. कुमार, डा.एम.टी. अंसारी, डा.राशिद अब्बासी, डा.चांद उस्मान, डा.संजय मेहता आदि चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व फूलमाला पहनाकर डा.केपीएस चौहान का स्वागत किया

इस अवसर पर डा.चौहान ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आने वाला समय एडवांस स्पेजरिक इएच पैथी एवं आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को चिकित्सक बनने का अपना स्वपन साकार करने का है। डा.चौहान ने कहा कि आज लोग अन्य मंहगी चिकित्सा व शिक्षा को छोड़कर इस सस्ती हानिरहित चिकित्सा व शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं।