सड़क पर जख्मी हालत में तड़प रही गाय को समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने दिलाया उपचार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 फरवरी। समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने गुरुवार को रानीपुर मोड़ के पास जख्मी हालत में तड़प रही गाय को उपचार दिला कर उसे राहत दिलाई। मौके पर पहुंचे गोसेवक पवन भगवा और अन्य कार्यकर्ताओं ने गाय को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। इससे पहले भी विशाल गर्ग और उनकी टीम गौ सेवा के क्षेत्र में काफी काम करते रहे हैं। गुरुवार की सुबह करीब 9ः30 बजे रानीपुर मोड़ के पास सड़क पर एक गाय को जख्मी हालत में तड़पता देखकर कुछ लोगों ने इस बारे में डा.विशाल गर्ग को सूचना दी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जख्मी गाय को सड़क के किनारे कराया।

डा.विशाल गर्ग के बुलावे पर गो सेवक पवन भगवा भी मौके पर पहुंचे और सभी ने गाय को उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और सभी ने डा.विशाल गर्ग और उनकी टीम की सराहना की। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि गौ सेवा से हार्दिक संतुष्टि मिलती है। सभी को गौसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान विक्रम सिंह नाचीज, संदीप कश्यप, अजय कुमार, मुकेश कुमार, संदीप शर्मा, संत माधवानंद, बृजेश कुमार, बाबू सिंह, रामेश्वर, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।