ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में साबरी कमेटी ने किया लंगर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 अक्टूबर। ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में लोधा मंडी साबरी कमेटी ने लंगर का आयोजन किया। कमेटी के सदर आफताब अब्बासी ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों से ही कमेटी की पहचान बनी है। गरीब मिस्कन असहाय लोगों की मदद को लेकर सभी को सहयोग करना चाहिए। पैगम्बर मौहम्मद के जीवन से लोगों को प्रेरणा मिलती है। इंसानियत का पैगाम देते हुए निस्वास्र्थ रूप से सेवा कार्यो को अंजाम दें।

सैकड़ों ने लंगर में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। शाहनवाज अब्बासी व इंतकाम अब्बासी ने कहा कि सभी को लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। युवा वर्ग नशे से दूर रहकर देश व समाज के विकास में योगदान दे। इस अवसर पर रजत प्रजापति, अमन अब्बासी, शाहिद खान, राशिद खान, अनीश अब्बासी, रईस अब्बासी, अरशद, आरिफ, आसिफ, अब्दुल्ला, इस्लाम आदि मौजूद रहे।