वाहन चोरी में दो गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 जून। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर अलग-अलग जगहों से चोरी की गयी आठ बाइक बरामद की है। कोतवाली में दर्ज दोपहिया वाहन चोरी के मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल के पास से एक नाबालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर चोरी की गयी दो बाईक बरामद की है।

आरोपी बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर व नाबालिक से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी 6 बाईक और बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों अपने एक अन्य साथी प्रदीप कुमार के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस फरार आरोपी प्रदीप कुमार की तलाश में जुट गयी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई यशवीर सिंह नेगी, एसआई मनोज सिरौला, हेड कांस्टेबल जितेंद्र चैधरी, कांस्टेबल सतवीर सिंह, गंभीर तोमर, अजय कुमार, रविन्द्र, दीप गौड़ आदि शामिल रहे।