एक मंच पर आए सभी व्यापारी नेता – सुनील सेठी

Politics
Spread the love

हरिद्वार, 4 मार्च। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रैसवार्ता कर सभी व्यापार मंडलों से एक प्लेटफार्म पर आने की मांग उठाते हुए सभी व्यपारी नेताओ को खुले मंच पर आने की मांग की। सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार में व्यापार मंडल का लगातार बिखराव जारी है। अपने वर्चस्व को कायम करने के लिए चंद नेता व्यापारियों को बांटने का काम कर रहे हैं। जिससे आने वाले महाकुंभ व अन्य विशेष पर्वो पर व्यापारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। व्यापार मंडल का राजनीतिकरण करते हुए चंद लोग पिछले 30 वर्षों से अपने निजी स्वार्थों एवं व्यापार मंडल पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए व्यापारियों का इस्तेमाल करते आये है। जिसे हरिद्वार का व्यापारी समझ चुका है। सुनील सेठी ने कहा कि चंद चेहरे जो अपने आप को व्यापार मंडल का ठेकेदार मानते है तो वे हरिद्वार के व्यापारियों से वोटिंग करवाने से क्यो डरते हैं।

व्यापार मंडल के चंद नेताओ की वजह से व्यापार मंडल ऐसे दोराहे पर खड़ा है जो शासन प्रसाशन व आम व्यापारी की नजर में कोई महत्व नही रखता ओर भविष्य में बचाखुचा अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। यदि अब भी व्यापारी नेताओ ने अपना निजी स्वार्थ नही त्यागा। वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप सडाना एव व्यापारी नेता किशन बजाज ने संयुक्त रूप से कहा कि अपने आपको व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर काबिज रखने और व्यपारियो पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए एक विशेष व्यक्ति ने व्यापार मंडल की स्तिथि आज ऐसी कर दी है कि आम व्यापारी एवं प्रसाशन व्यापार मंडल को कुछ नही समझता।

जिस व्यक्ति को व्यापार मंडल ने हरिद्वार के व्यापारियों ने 30 साल सम्मान देकर अपना नेता माना आज वो ही व्यक्ति व्यापार मंडल का निजीकरण कर राजनीतिकरण कर अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए लगातार व्यापार मंडल को खण्ड विखण्ड कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। हम शुरू से मांग करते आ रहे है कि सभी व्यापार मंडल के नेता व्यपारियो के हित के लिए पदमुक्त होकर एक मंच पर आए और एक मजबूत व्यापार मंडल का गठन करे।ं परंतु इतना कुछ होने के बावजूद अतिक्रमण के समय पर व्यपारियो का विश्वास खो चुके व्यापारी मुद्दों पर लाचार हो चुके व्यापारी नेता आज भी व्यापार मंडल पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए व्यपारियो का बिखराव करने पर आमादा हैं।  

अगर चंद व्यापारी नेता अपने आपको व्यपारियो का सर्वेसर्वा मानते है तो खुले मंच पर आएं और आम व्यापारियों की वोटिंग करवाकर अपनी असलियत को जाने। इस दौरान सुनील सेठी, प्रदीप सडाना, किशन बजाज ने संयुक्त रूप से प्रसाशन से अपील की कि चंद मुठी भर नेताओ को व्यापार मंडल का सर्वेसर्वा न समझे और व्यपारियों के लिए कोई भी आदेश को पारित करने से पहले हरिद्वार के हजारों व्यापारियों की राय जाने बिना कोई फैसला न लें। प्रैसवार्ता में मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, प्रीत कमल सारस्वत, तरुण व्यास,राहुल चैहान, पंकज माटा, दीपक पांडेय, मनोज कुमार आदित्य आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *