एकता भाईचारे का संदेश देता है ईद पर्व-इसरार अहमद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 12 मई। कांग्रेसी पार्षद इसरार अहमद ने ईद पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ईद पर्व एकता व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि करोना काल चल रहा है। सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन सभी को करना है। करोना संक्रमण देश दुनिया में त्राहि-त्राहि मचा रहा है। देश हित में समर्पण भावना से काम करने की आवश्यकता है। कोरोनावायरस से बचाव के उपायों को करना है।

घर पर रहते हुए भी बार-बार हाथों को धोएं, छीकते व खांसते समय रुमाल का इस्तेमाल अवश्य करें। अपनी आंखें, नाक और मुंह को छूने से पहले हाथों को अवश्य धोएं। बच्चों को भी जागरूक करें। जिम्मेदार नागरिक बन कर देश सेवा में अपना योगदान दें। कोरोना संक्रमण से देश को बचाना है। इसलिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। ईद पर्व पर गरीबों मिस्कीनो को खैरात व जकात अवश्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *