पुलिस पर रौब गालिब कर रहे फर्जी आईपीएस को भेजा जेल

Crime
Spread the love

तनवीर

आईपीएस अधिकारी बता कर गाड़ी बंगले एवं कांस्टेबल की मांग कर रहे युवक को नगर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा।घटनाक्रम के अनुसार रौब गालिब कर रहे आईपीएस अधिकारी ने स्वयं नगर पुलिस से ठहरने रहने खाने के साथ एक पुलिसकर्मी साथ रखने की बात कही। युवक की बातों पर पुलिस को शक हो गया ।प्रभारी निरीक्षक राकेश कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

अपने आप को आईपीएस अधिकारी बता रहे युवक की जांच पड़ताल की गई,तो 2018 बैच का आईपीएस अधिकारी बता रहे युवक के नाम का कोई भी आईपीएस अधिकारी नहीं होने की जानकारी पुलिस को मिली। युवक से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई।किसी भी प्रकार की आईडी युवक के पास से बरामद नहीं हुई। पुलिस के सामने आईपीएस बता रहे युवक की हेगड़ी निकल गई। पकड़े गए युवक का नाम सागर वाघमारे पुत्र न्यानोबा वाघमारे निवासी नवी मुंबई महाराष्ट्र का है।

फर्जी आईपीएस अधिकारी बता रहे सागर वाघमारे ने पुलिस के सामने यह भी बताया कि वह हरिद्वार घूमने के लिए आया था घूमने के लिए अपने आपको आईपीएस अधिकारी बता कर सुविधाएं प्राप्त करना चाहता था। पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।