कोरोना की आहट:-महिला पुलिसकर्मी सहित सात पॉजिटिव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

पुलिस लाइन मे हुए एंटीजन टेस्ट में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने करोना जांच कराई। जांच में छह पुलिसकर्मी एवं एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। थाना खानपुर में एक कॉन्स्टेबल पॉजिटिव पाया गया। सभी पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का आरटी पीसीआर टेस्ट भी होगा।

जिन पुलिसकर्मियों का एंटीजन टेस्ट नहीं हो पाया है। बुधवार को उनकी भी जांच होगी। पॉजिटिव आए पुलिस कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विदित हो कि महामहिम राष्ट्रपति के दौरे के दौरान पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस महकमा सतर्कता बरतते हुए कोरोना जांच मे जुट गया है।