विडियो:-डम्पर में लगी भंयकर आग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। डंपर में लगी भयंकर आग की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल सिविल लाइन रुड़की क्षेत्रांतर्गत नगला इमरती पहुंची। मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर डंपर में लगी भयंकर आग को बुझाया एवं आग को डीज़ल टैंक की और बढ़ने से रोका। आग अगर डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ी क्षति हो जाती। पिछले हिस्से के टायरों को भी जलने से बचा लिया गया। मौके पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।

ट्रक स्वामी द्वारा आग से लाखों का नुकसान होना बताया गया है। लोडेड डंपर खटका से डडेरा पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक के केबिन में वायरो में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। किसी तरह ट्रक को सड़क पर रोक कर ड्राइवर ने नीचे कूद कर अपनी जान बचाई।