विडियो :-तीन दर्जन झोपड़ियों में लगी आग, मचा हड़कंप

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-बैरागी कैंप बस्ती में आग लगने से हड़कंप मच गया तीन दर्जन झोपड़िया आग लगने से राख हो गई।झुग्गी निवासियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और छह गाड़ियों की मदद से घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कई झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई।

घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हरिद्वार के सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण पूरी बस्ती में आग फैली है। समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया।

आग के कारण झुग्गी निवासियों का सामान जलकर राख हो गया बैरागी कैंप के बस्ती निवासी आग लगने से इधर-उधर भागते रहे।अग्निशमन के कर्मचारियों ने घंटों में आग पर काबू पाया। खुला मैदान होने के कारण आग हवा के साथ फैलती रही। जिससे तीन दर्जन झोपड़ियां जलकर आग भेंट हो गई।