अवैध शराब सहित पांच आरोपी दबोचे

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 30 सितम्बर। अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से देशी शराब के 118 टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा व एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी के नेतृत्व में बीती रात पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थान से शराब के अवैध धंधे में संलिप्त पांच आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए आरोपियों धर्मवीर उर्फ रुडकी पुत्र बलराम के कब्जे से देशी शराब के 22 चिराग शर्मा पुत्र करन शर्मा के कब्जे से 21, पीयूष प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश के कब्जे से 26, गोलू पुत्र गंगा राम के कब्जे से 25 व अनिकेत कश्यप उर्फ बिजली के कब्जे से 24 टैट्रा पैक बरामद किए गए।

Leave a Reply