वैश्विक महामारी कोविड से जान गंवाने वालो के, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी। यह आर्थिक सहायता ‘राज्य आपदा मोचन निधि’ से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है।

उन्होंने जिलाधिकारियों को आवेदन के 30 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए.मुरूगेशन, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।