लघु व्यापार एसोसिएशन की इकाई का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 6 जुलाई। लघु व्यापारियों के संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए हर की पैड़़ी, काली मंदिर, नया घाट, कांगड़ा घाट, भीमगोडा चौक क्षेत्र के लघु व्यापारियों को संगठित कर एसोसिएशन की इकाई का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए।

जिसमें सुबोध कुमार गुप्ता अध्यक्ष, राजू जैन महामंत्री, सुमित कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, सुनील सैनी उपाध्यक्ष, विजेंद्र कुमार मंत्री, सुनील साहू संगठन मंत्री, भूषण अरोड़ा, सुनील केसरी, विजय कुमार, चंद्रपाल, भूपेश, मानसिंह सदस्य तथा अशोक कुमार कश्यप, हरिकिशन कश्यप, राजकुमार संरक्षक मनोनीत किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लघु व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि लघु व्यापारियों को जागरूक कर संगठित किया जाएगा।

उन्होंने कहा प्राचीन काली मंदिर, रेलवे सुरंग से भीमगोडा तक वेंडिंग जोन चिन्हित किया जा चुका है। हर की पौड़ी से भीमगोडा तक लगभग 725 लघु व्यापारियों को निगम प्रशासन की और से सर्वे के उपरांत येलो कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में नगर निगम प्रशासन को लघु व्यापारियों को लाईसेंस व परिचय पत्र जारी कर नियमानुसार कारोबार की अनुमति देनी चाहिए

इस दौरान लघु व्यापारी नेता सुभाष कुमार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल, मनोज कुमार मंडल, राजकुमार एंथनी, अशोक कुमार कश्यप, चंद्र मोहन सक्सेना, मानसिंह बिष्ट, विजय रावत, मोहन लाल शर्मा, सुमित्रा देवी, सुनीता चैहान, मुन्नी देवी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *