तनवीर
हरिद्वार, 10 फरवरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोर्चो के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम में फूलमाला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर भोगपुरी पंचपुरी मंडल, जमालपुर कलां मंडल, आदर्श टिहरी नगर मंडल, लालढांग मंडल के विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों का स्वागत करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने मिशन-2027 में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाएं और लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करें।
इन पदाधिकारियों का हुआ स्वागत- मनीष चौहान, नरेश कुमार, गुडडी कश्यप, प्रमोद कुमार सैनी, संदीप राठौर, मुकर्रम अली, पंकज यादव, दीपचंद, प्रमोद चौहान, नवीन कुमार, कलीम अंसारी, दीपक रावत, मुकेश कुमार, अंजू देवी संधानिया, प्रवीण सैनी, सुरेंद्र पाल, मेहरान अंसारी, शशीपाल सिंह, मनोज कुमार, अनिता तडियाल, चंद्रवीर सिंह, मुकेश सैनी, मुमताज अली।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील चौहान, राकेश सैनी, विक्रम सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, नीतीश चौधरी, सत्यकुमार चौधरी, बृजमोहन पोखरियाल, सोहनवीर पाल, ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, पंकज चेयरमैन, विशेष चौहान, अभि यादव, ध्रुव चौहान, ऋषभ यादव, अनंत यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, रामपाल प्रधान, सरवन कुमार, शादाब आलम, आशीष पाल, प्रीतम सैनी, रोहित, सीमा चौहान, अंजू देवी, शमीमा, संगीता, बीना सैनी, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।


