विडियो:नशे से दूर रहकर पारंपरिक तरीके से मनाएं होली-सुरेंद्र भटेजा

Haridwar News
Spread the love

तनवील


हरिद्वार, 6 मार्च। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में मध्य हरिद्वार स्थित बेंकट हाॅल में आयोजित होली मिलन समारोह में दौरान गुरूकृपा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा होली के रास रंग और भजन की प्रस्तुति पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारियों ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली और सबको शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी दाऊदयाल अग्रवाल एवं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया

कार्यक्रम में भजन और राधाकृष्ण का नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहा। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंट भटेजा, महामंत्री संदीप वैष्णव व कोषाध्यक्ष तरूण भाटिया ने सभी अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर और चंदन का तिलक कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संबोधित करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने होली पर्व भाईचारे एवं उल्लास का संदेश देता है। एक दूसरे के साथ होली पर्व को खुशीयों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में होली पर्व की महत्ता और भी बढ़ जाती है। पूरे देश में होली पर्व उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ओर महामंत्री संदीप वैष्णव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन होली पर्व उल्लास व उमंग के साथ मनाता आ रहा है। होली पर्व पर बुराईयों को छोड़कर हमें अच्छाई की और बढ़ना चाहिए। हिंदू संस्कृति में होली पर्व का विशेष महत्व होता है। नशे से दूर रहकर पारंपरिक तरीके से होली मनाएं। गरीब, असहाय निर्धन परिवारों का भी होली पर्व पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल व फूलों की होली खेली।

इस अवसर पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा, फूड आॅफिसर संदीप मिश्रा, कपिल देव, आशीष भार्गव, सीओ यातायात राकेश रावत, जीएसटी अधिकारी मनीष भट, उपभोक्ता फोरम की सदस्य अंजना चडढ़ा, राकेश शर्मा, प्रियागोल्ड, नितिन गुप्ता, राजकुमार अरोरा, यशपाल मक्कर, वीरेंद्र चडढ़ा, मनोज अग्रवाल, सुनील अरोरा, तरुण भाटिया, शलभ गोयल, विपिन शर्मा, अमित अरोरा, संजय बजाज, सुरेश साहनी, अभिषेक, संजय खुराना, इंदरजीत, संजीव बब्बर, निखिल गोयल, अमित अग्रवाल, अतुल गोयल, नागेंद्र सिंह, अशोक अरोरा, रमन वधवा, संध्या जोशी, राजीव, अशोक, दीपक कंसल, गोरव गाबा, अजय खुराना, मनोज मंगल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *