कमल खडका
हरिद्वार, 16 जुलाई। महामण्डलेश्वर पायलट बाबा के जन्मोत्सव अवसर पर सेव गंगा फाउंडेशन के सदस्यों एवं आश्रम में आए अनुयायियों ने मिलकर पायलट बाबा आश्रम परिसर में पौधारोपण किया। प्रेमानंद गिरि महाराज उर्फ (मास्टर बाबा) के संयोजन में किए गए पौधारोपण् के दौरान सेव गंगा फाऊंडेशन के अध्यक्ष ’दीपक तालियान’ ने कहा कि संस्था ने हरेला पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष एक हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना केवल सरकार का ही नही बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।
प्रेमानंद गिरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण राष्ट्रीय धरोहर है। सुखद व सुरक्षित जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष लगाए और उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। सेवा गंगा फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष एक हजार पेड़ लगाने पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। पौधे लगाने के साथ संस्था के पदाधिकारी और सदस्य उनका संरक्षण भी करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी ’रजत भारद्वाज’ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने के साथ संस्था लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम भी करेगी।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक वृक्ष जरूर लगाएं और उसकी देखरेख करें। इस दौरान संजीव तिब्बिया, अरुण कुमार, संदीप कुमार, अवंतिका गिरी, सुदर्शन गिरी, सूर्या नंद गिरी, दिव्या नंद गिरी, राकेश, पप्पू, अनिल, सुनील आदि मौजूद रहे।