विडियो:-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 30 मार्च। कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रिबन काटकर किया। हरिद्वार-रूड़की हाईवे स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, राजबीर सिंह, रविश भटीजा, एडवोकेट अरविंद शर्मा, अमन गौड, संतोष चैहान, ओपी चौहान, कैश खुराना, यशवंत सैनी, कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान, ठाकुर रतन सिंह, मनीष कर्णवाल, दिनेश पुंडीर, बीएस तेजियान, ओम पहलवान, महावीर वशिष्ठ, गौरच कालरा, नितिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में तमाम पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे विपक्ष पर दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है। कांग्रेस को पंगु बनाने के लिए भाजपा जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही हैं। उसे जनता समझ गई है। हरीश रावत ने भाजपा को गप्पु बताया और पप्पु को प्यारा बताया। हरीश रावत ने कहा कि गप्पू देश के लिए खतरनाक होता है और पप्पू विनम्र होता है। हमको पप्पू मुबारक है। लेकिन देश को गप्पू मुबारक नहीं होने चाहिए भाजपा गप्पू है। हमको पप्पू शब्द से कोई दिक्कत नहीं है। वो चाहते हैं कि इस बुढ़ापे में भगवान उन्हें भी पप्पू बना दें। हो सकता है वह मैं भी पप्पू अभियान चलाएं।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की खबर पर हरीश रावत ने कहा कि दिनेश अग्रवाल कांग्रेस के मजबूत स्तंभ है। उनकी पार्टी छोड़ने की बात पर यकीन नहीं किया जा सकता। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वे तो पहले से ही आया राम गया राम रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान में शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता ही उनके लिए स्टार प्रचारक हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। उससे साफ है कि जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि उन्हे प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिल रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता बदलाव चाहती है। जनता भाजपा की भाजपा की जुमलेबाजी को समझ चुकी है। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *