पूर्व राज्यपाल एवं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में किया रूद्राभिषेक

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


भगवान शिव अवश्य ही पूरे संसार का कल्याण करेंगे-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 3 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना निरंतर जारी है। रविवार को उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक किया। पूर्व राज्यपाल एवं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भोलेनाथ समस्त जगत का उद्धार करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज तपस्वी संत हैं। पूरे सावन महीने चलने वाली स्वामी कैलाशानंद गिरी की विशेष शिव साधना से पूरे देश का कल्याण होगा और विश्व में शांति का वातावरण बनेगा।

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अपने कंठ में विष धारण कर संसार की रक्षा करने वाले भगवान शिव अवश्य ही पूरे संसार का कल्याण करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य कुशल प्रशासक के साथ भगवान शिव की अनन्य भक्त हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी को सावन में उनकी पूजा आराधना करनी चाहिए। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 25 दिनों से गुरूदेव प्रतिदिन 18 घंटे शिव साधना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *