पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


देश की एकता अखंडता को मजबूत करते हैं त्यौहार-हाजी नईम कुरैशी
हरिद्वार, 22 अक्तूबर। पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर पति सुभाषचंद सहित कई वरिष्ठ भाजपा और कांग्रेस नेताओं से भेंट की।

हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि भारत सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। देश विभिन्न धर्म संस्कृतियों और पर्वों का गुलदस्ता है। प्राचीन काल से ही देश में मिलजुल कर त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं।

दीपावली न केवल रोशनी का पर्व है, बल्कि यह आपसी सौहार्द और सद्भावना का संदेश भी देता है। हाजी नईम कुरैशी ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मानव कल्याण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सद्भावना ही हमारी असली पहचान है। उन्होंने सभी से राजनीति से ऊपर उठकर अपने कर्तव्यों को निभाने की अपील की। इस दौरान पार्षद पति आरिफ कुरैशी, पार्षद अरशद ख्वाजा, सगीर अंसारी, लइक अंसारी, अथर अंसारी, सोनू अंसारी भी मौजूद रहे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।