कच्ची और देशी शराब समेत चार गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 6 फरवरी। लकसर कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों को कच्ची और देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है। शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी रोशन उर्फ जगवीर पुत्र कर्णपाल निवासी ढाढेकी ढाणा, अर्जुन पुत्र हरिचन्द्र निवासी प्रतापपुर, शेर सिह पुत्र सुजाना निवासी अकबरपुर ऊद व दीपक पुत्र रमेश निवासी बहादरपुर के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब व देशी शराब के 40 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।