बिना बताए घर से गई 3 नाबालिकों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Crime
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 6 फरवरी। बिना बताए घर से गई 3 नाबलिकों को लकसर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने रायसी चैकी पुलिस को 3 नाबालिकों के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बहदराबाद ब्रह्मपुर क्षेत्र से तीनों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में एसआई कमलकांत रतूड़ी, कांस्टेबल मदन सिंह, अनिल चैहान, हरवीर चैहान शामिल रहे।