कमल खडका
हरिद्वार, 27 जुलाई। त्यागी समाज भी पंडित अधीर कौशिक के समर्थन में उतर आया है। त्यागी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष देवदत्त त्यागी ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी पं.अधीर कौशिक के साथ हुई असम्मानजनक घटना बहुत ही दुखद तथा निंदनीय है। इस घटना पर पूरे त्यागी समाज मे रोष है। देवदत्त त्यागी ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी पं.अधीर कौशिक हरिद्वार की सम्मानीय सख्सियत है एवम बहुत से युवाओं के आदर्श है। सभी समाज के लोग इनकी निःस्वार्थ कार्यशैली से प्रभावित होकर इनसे जुड़े हुए है।
ऐसे व्यक्ति के साथ बदतमीजी की घटना निंदनीय है तथा दोषी के साथ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। महामंत्री तरुण त्यागी ने कहा कि पं.अधीर कौशिक ने सैकड़ों निर्धन कन्याओं के विवाह करवाये है जो आज सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही है। ऐसे व्यक्ति का अपमान सहन नही किया जायेगा। दोषी पार्षद पति सचिन बेनीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। यदि प्रशासन दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही नही करता है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।