जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरूषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा संजय पालीवाल ने कहा कि गांधी जयंती पर केवल शहर ही नहीं बल्कि गांवों में भी जाकर देखना है कि वहां की स्थिति आजादी के 76 वर्ष बाद कैसी है।

प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को ग्रामीणो के साथ खड़ा होना है। उन्हें आगे बढ़ाना है। गांवों को आगे नहीं बढ़ाया तो भारत पिछड़ जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के विचारों पर चलते हुए हमेशा दलितों, किसानों, महिलाओं को सम्मान दिया है। वरिष्ठ कांगे्रस नेता जितेंद्र विद्याकुल व युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही हिटलरशाही भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे।

ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं। गरीब मजदूर के लिए एक वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।

कार्यक्रम में भेल सयोंजक आशोक उपाध्याय, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, आईटी सेल अध्यक्ष आकाश बिरला, प्रदेश सचिव शुभम जोशी, जिला महासचिव दिनेश पुंडीर, हरद्वारी लाल, कमल रोहेला, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्रकुमार गौड़, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार, राजेंद्र श्रीवास्तव, अनुज गुप्ता, जितेंद्र चैधरी, अमित नौटियाल, बीके सिन्हा, अमन राठौर, राजेन्द्र कुमार, बालिस्टर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *