गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गंगा दीपावली का हुआ समापन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


दीपदान कर अयोध्या में प्रभु श्रीराम को भक्तों ने भेजा संदेश -कमल खड़का
हरिद्वार, 21 जनवरी। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा सुभाष घाट पर आयोजित 11 दिवसीय गंगा दीपावली का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगर विधायक मदन कौशिक मुख्य रूप से शामिल हुए। अयोध्या में मंदिर में भगवान राम लला के विराजामन होने के उपलक्ष्य में गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने 11 दिनों तक गंगा दीपावली मनाने और 1100 दीप दान का संकल्प लिया था। जिसमे प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया।

संस्था के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि गंगा दीपावली के माध्यम से अयोध्या में राम लला को संदेश भेजने का काम किया गया। उन्होंने बताया 11 दिनों तक प्रतिदिन 101 दीपो को गंगा में प्रवाहित किया गया। कमल खड़का ने कहा कि 500 सालो के अथक प्रयासों और संघर्ष का ही नतीजा है कि आज हम अयोध्या में राम लला के विराजमान होने के साक्षी बन रहे है। नगर विधायक मदन कौशिक ने गिरिवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह राम के प्रति भाव ही है जिससे गंगा दीपावली का संकल्प पूरा हो पाया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु राम के मंदिर में विराजमान होने का अवसर सनातन धर्म संस्कृति के लिए बहुत बड़ा दिन है।

इस अवसर पर पदम प्रसाद सुबेदी, राजेंद्र कुमार बधावन, कमला सुबेदी, पदमा पाण्डे, शारदा सुबेदी, रेखा शर्मा, सपना खड़का, भगवती ओझा, चम्पा उपाध्याय, कल्पना ओझा, तारा शर्मा, वन्दना शर्मा, भावना शर्मा, तनुजा पांडे, लोकनाथ सुबेदी, सन्नी वर्मा, नितिन श्रोत्रीय, सचिन शर्मा, दाऊ राम बंसल, सुधीर अरोड़ा, नरेश बेदी, सुजाता बेदी सुशील पाण्डे, नारायण शर्मा, राज कुमार, पुष्प राज पाण्डे, विजय शर्मा, रामेश्वर अर्याल, हर्षित शर्मा, अभिषेक शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, प्रकाश रुवाली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *