गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 11 दिसम्बर। फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए गए बिलाल निवासी तेलपुरा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस उसकी निरंतर तलाश कर रही शथी। लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। पुलिस टीम में एसआई सतेन्द्र बुटोला, कांस्टेबल भागचन्द व उम्मेद असवाल शामिल रहे।