गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

राहत अंसारी
हरिद्वार, 27 मार्च। थाना कनखल अंतर्गत जगजीतपुर चौकी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जगजीतपुर चौकी इंचार्ज एसआई खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमरदीप निवसी शांतिपुरम् कालोनी जगजीपुर के खिलाफ बीते वर्ष गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती रात उसे राजा गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत, एसआई खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल पप्पू कश्यप व सत्येंद्र शामिल रहे।