गौरव कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी पार्टी की सदस्यता
हरिद्वार, 19 सितंबर। मायापुर स्थित श्रवण नाथ पार्क आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीरव साह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और संचालन युवा नेता गौरव कालरा ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और मातृशक्ति का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों से जुड़कर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प ले रही है। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार की विफलता सबके सामने है। उन्होंने कहा की तीर्थ नगरी हरिद्वार में कोविड-19 जांच घोटाला और महाकुंभ 2021 में निर्माण कार्य में हुआ भारी वित्तीय भ्रष्टाचार भाजपा के चरित्र को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा पर कांग्रेस का संघर्ष रंग लाया और सरकार यात्रा प्रारंभ करने को मजबूर हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक प्रतिनिधि विमल शर्मा और भाजपा के युवा नेता गौरव कौशिक एवं उनके साथियों अमन यादव, हेमंत चंचल, विक्रांत पाटील आदि का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के बलबूते कांग्रेस परिवर्तन के संकल्प को पूरा करेगी और तीर्थ नगरी हरिद्वार की मर्यादा और विकास के लिए समर्पित भाव से काम करेगी। उन्होंने युवाओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि सबका सम्मान और सब की प्रतिभा का उपयोग रचनात्मक सरोकारों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर महापौर अनीता शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पालीवाल, अरविंद शर्मा, मुरली मनोहर, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस में सम्मिलित होने वालों में प्रियव्रत तोमर, गौरव, दीपक कुमार सिंह, बॉबी सैनी, प्रिंस उपाध्याय, सूरज त्यागी, आरती शर्मा, ,भावना उपाध्याय, आरती उपाधाय, बबीता, ममता मनोचा, रितिका मनोचा, अन्नू, प्रेरणा, दीपाली पाल, सोमवती, अनीता, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *