गायत्री परिवार प्रमुख डा.प्रणव पण्डया और शैलदीदी ने किया महाभिषेक

Dharm
Spread the love


हरिद्वार, 26 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुख डा.प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने सर्वे भवन्तु सुखिनः भाव से भगवान शिव का महाभिषेक किया। उन्होंने रुद्राष्टकम्, पुरुष सूक्त व अन्य वैदिक कर्मकांड के साथ पूजन किया। डा.पण्ड्या ने कहा कि कई संयोग के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। भावपूर्ण पूजन से मनुष्य के भीतर की संभावनाएं जाग्रत होती हैं।

विवि की संरक्षिका शैलदीदी ने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार का दान देना एवं ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखना शिव के प्रमुख गुण हैं। डा.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि महाशिवरात्रि आध्यात्मिक दृष्टि से सबसे ज्यादा समृद्ध पर्व है। शव को शिव में तथा रात्रि को महाशिवरात्रि में बदलने के लिए यह महापर्व मनाया जाता है।

इस दौरान विभिन्न देशों से आये शिवभक्तों सहित देवसंस्कृति विवि का समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों, शांतिकुंज के अंतेःवासी कार्यकर्त्ता एवं भारत के कोने-कोने से आये शिव भक्त मौजूद रहे। उधर शांतिकुंज स्थित शिवालय में भी भक्तिभाव से शिवाभिषेक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *