महिलाओं को मिले अधिक अधिकार और रोजगार के अवसर-गीता राजपूत

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 मार्च। सूचना विभाग में तैनात पीआरडी की महिला कर्मी गीता राजपूत को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। गीता राजपूत अपनी डयूटी के प्रति ईमानदारी कर्मठता से अपनी सेवाएं देती चली आ रही है। अन्य महिला कर्मियों को भी प्रेरणा दे रही हैं। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में कार्यरत हैं। महिलाएं लगातार पुरूष की भांति कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे रही हैं। गीता राजपूत ने कहा कि महिलाओं को अधिक अधिकार एवं रोजगार के अवसर मिलने चाहिए।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं और प्रत्येक चुनौती को स्वीकार कर जीवन के पथ अग्रसर हैं। गीता राजपूत ने बताया कि वे 6 वर्षों से निरन्तर विभिन्न थानों, आफिसो में सेवाएं दे रही हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने अपने दायित्व को पूरी कर्मठता से निभाया। वर्तमान में जिला सूचना कार्यालय में सेवाएं दे रही गीता राजपूत अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा दे रही है। महंत रविदेव शास्त्री, रूड़की मेयर गौरव गोयल, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्रनाथ गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान, जयपाल सिंह, रजत चैहान ने गीता राजपूत का स्वागत कर बधाई दी। —————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *