विडियो:-गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने खेली फूलों की होली मिलन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


सभी को रहता है रंगों के पर्व होली का इंतजार-पदमा पांडेय
हरिद्वार, 24 मार्च। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की और हरिद्वार रूड़की हाईवे स्थित श्यामसुंदर भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर एक दूसरे से फूलों की होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने नेपाली होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। अध्यक्ष पदमा पांडेय एवं महामंत्री शारदा सुबेदी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगों से सजे होली पर्व का छोटे बड़े सभी को बेसब्री इंजजार रहता है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की संस्कृति एक समान है।

नेपाल में भी होली पूरे धूमधाम से मनायी जाती है। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की और से प्रतिवर्ष नेपाली संस्कृति के अनुरूप होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि होली के रंग जीवन में उमंग और उल्लास का संचार करते हैं। सभी मिलकर प्रेम और सौहार्द से होली मनाएं।

इस अवसर पर रेखा शर्मा, विष्णुदेवी भट्टराई, कमला सुबेदी, भगवती ओझा, मीनाक्षी शर्मा, भावना पांडेय, वंदना शर्मा, तारा आर्याल, लक्ष्मी शर्मा, मधु पांडेय, तनूजा पांडेय, भावना शर्मा, लक्ष्मी घिमेरे, कमला पौड़ेल, मंदिरा शर्मा, रमा पांडेय, सपना खड़का, पार्वती कंडेल, माया रेउले, चंपा उपाध्याय, कल्पना बोहरा, तंजना ठाकुर, ज्योति, अम्बिका उपाध्याय, दीक्षा शर्मा, मंदिरा भंडारी आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *