Kanwar Yatra हरे रंग की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र, देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-शिवभक्ति में सराबोर शिवभक्त भगवा रंग के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं।कांवड़ियों के बीच इस बार देश की हरियाली और किसानों को समर्पित हरे रंग की कांवड़ सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और किसानों के मसीहा के रूप में माने जाने वाले ताऊ देवीलाल के लिए सत्यवीर जल लेने हरिद्वार पहुंचे है। पिछले 20 साल से ताऊ देवी लाल के लिए वे कांवड़ ला रहे है। उनका कहना है कांवड़िया भगवान भोले के अपना आराध्य मान कांवड़ ला रहे है तो वे देवीलाल को अपना भगवान मान कर जल लेने आते है।

शिवरात्रि पर देवीलाल के जन्मस्थली पर जाकर उनकी समाधि पर जल चढ़ाते है। सत्यवीर का कहना है वे चाहते है कि किसानों के इस मसीहा को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी है। भगवा की जगह हरे रंग की कांवड़ लाने की बात पर उन्होंने ताऊ देवीलाल की पगड़ी का रंग हरा था इसलिए उन्होंने हरा रंग चुना।