गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के रेस्कयु अभियान का देखे समस्त विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

गुलदार से दहशत, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

हरिद्वार – हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शक्तिपीठ मां जानकी धाम आश्रम में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। आश्रम में गुलदार घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की टीम मौके पर पहुंची।

उधर गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम हरिद्वार रवाना हुई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर गुलदार को वन कर्मियों ने अपने कब्जे में लिया और पिंजरे में डाल कर अपने साथ ले गए।

गुलदार के रेस्क्यू के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस को बार-बार लोगों को वहां से खदेड़ना पड़ा और घरों से बाहर ना निकलने के लिए अनाउंसमेंट भी करवाया गया।

एरेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमाओं से सटा हुआ है। घनी आबादी वाला और रिहायशी क्षेत्र होने के कारण गुलदार का रेस्क्यू करने में काफी मुश्किलें आईं।