कलोडी हाट बाजार मे पहाडी उत्पादको ने मचाई धुम,देखे विडियो

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रही है कलोडी की महिलाए: महेंद्र सिंह राणा

काश्तकार आसानी से कर सकेंगे व्यापार :-अतिया परवेज

कोटद्बार:-दीनदयाल अंतोदय योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मनरेगा कन्वर्जिंग के तहत ग्राम सभा कलोडी में पहाड़ी हाट बाजार लगाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समस्त पहाड़ी कृषि एवं हथकरघा उत्पादों का विपणन किया जाना है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक जियाउल हसन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम शुभारंभ प्रमुख क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा एवं खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पहाड़ी हाट बाजार में समस्त पहाड़ी कृषि एवं हथकरघा उत्पादकों का व्यापार किया जाएगा।जिसमें पहाडी पारंपरिक अनाज,नेटल टी, पहाड़ी मिठाई, आचार ,जूस, पहाड़ी भोजन ,पहाड़ी व्यंजन आदि का व्यापार के साथ ही उन्होंने हाट बाजार की प्रमुखता बताते हुए गठित स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया।

खंड विकास अधिकारी द्वारीखाल अतिया परवेज ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित सभी समूहों के द्वारा उत्पादित उत्पादों का ग्रामीण पहाड़ी हाट बाजार में व्यापार करने हेतु उचित प्लेटफार्म बताया और कहा कि वर्तमान में विकासखंड के अंतर्गत समूहों द्वारा लाए गए सामान बंबू आइटम, पहाड़ी मसाले ,पहाड़ी सब्जियां, पहाड़ी मिठाइयां(अरसे) ,जूस ,पारंपरिक अनाज नेटल टी, कुशन, सॉफ्ट टॉयज उत्पाद की सराहना व महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया।

हाट बाजार में 32 दुकानें लगाई गई। अतिया परवेज द्वारा उघम स्थापना में परियोजना चयन,परियोजना निर्माण,उद्योगों का पंजीकरण ,बाजार प्रबंध आदि महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। “एक कदम ग्रामीण स्वरोजगार” ,महिला सशक्तिकरण की ओर के विषय में बताया और कहा कि स्वरोजगार एक पहल है रोजगार संवद्धन के आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं

राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है महिलाओं को रोजगार परक बनाने के प्रयास तेजी से किए जाएंगे। 206 स्वयं सहायता समूह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कुलभूषण सिंह ,वीरेंद्र सिंह, राज मोहन सिंह, मनमोहन सिंह, एन.आर.एल.एम स्टाफ शिवानी गुसाई, संगीता देवी, रेखा बिष्ट, पंकज नेगी, सौरव बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *